Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रस्तावित निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण में प्रदेश नं. २ सरकार का अवरोध !

 

काठमांडू, १ सितम्बर । प्रस्तावित निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण में प्रदेश नं. २ सरकार की ओर से संघीय सरकार को ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है । प्रदेश सरकार को कहना है कि विमानस्थल निर्माण के लिए जो वृक्ष काटना पड़ता उसमें प्रदेश सरकार की ओर से अवरोध हो जाएगी । प्रदेश सरकार को कहना है कि वृक्ष काटकर विमानस्थल निर्माण करने के बदले प्रदेश २ में खाली रहे जमीन में विमानस्थल निर्माण करना बेहतर है ।
प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण मन्त्री राम नरेश राय ने कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र ४० प्रतिशत बनाने की योजना प्रदेश सरकार की है, ऐसी अवस्था में मौजूदा बन को खाली कर विमानस्थल निर्माण करना ठीक नहीं है, इसके बदले खाली जमीन की उपयोग कर विमानस्थल निर्माण करना ठीक है । इसके बारे में प्रदेश सरकार की ओर से संघीय सरकार को ध्यानाकर्ष कराया जा रहा है ।
यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *