राप्रपा के केन्द्रीय समिति का बैठक आज
४, सेपटेम्बर, काठमांडू । राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (संयुक्त) का केन्द्रीय कार्यसमिति का बैठक आज गुरुवार होने जा रहा है । पशुपतिशम्शेर जबरा नेतृत्व का राप्रपा (प्रजातान्त्रिक) और डा.प्रकाशचन्द्र लोहनी नेतृत्व का एकीकृत राप्रपा (राष्ट्रवादी) एकीकरण के बाद पहली बार यह बैठक होने जा रहा है ।
नेता राजाराम श्रेष्ठ ने जानकारी दिया कि इस बैठक में समान वैचारिक शक्ति के साथ एकता तथा सङ्गठन सुदृढीकरण के लिये यह चर्चा होगी ।
पार्टी ने हिन्दू राष्ट्र कायम करने के लिये उक्त बैठक में आवश्यक रणनीति का अवलम्बन करने के विषय में सभी प्रदेशों के नेताओं को सुझाव लेने का दोनों नेताओं राणा और डा. लोहनी द्वारा कार्य पत्र प्रस्तुत किया जायेगा ।

