Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टोरडी 20 वर्ष तक डाक बंगलो के दो कमरों में प्रवास करेगें

 

जयपुर ईस्ट-वेस्ट लाॅ फर्म काठमाण्डों (नेपाल) के प्रस्ताव-पत्र को राज्य सरकार नेे स्वीकार करते हये 7300 दिवसीय इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा की कार्ययोजना में नेपाल सरकार के प्रथम व वर्तमान उपराष्ट्रपति के विशिष्ठ सलाहकार एवं बैंक आॅफ इंग्लेण्ड गवर्नर प्रत्यासी महावीर प्रसाद टोरडी राजस्थान यात्रा में सार्वजनिक निर्वाण विभाग के राजकीय अतिथी गृह के दो कमरों में प्रवास करेगें निजी सचिव संजय कुमावत ने बताया कि ईस्ट-वेस्ट लाॅ फर्म काठमाण्डों (नेपाल) के एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा ने एक प्रस्ताव-पत्र श्रीमान् सचिव महोदय सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान शासन सचिवालय जयपुर को प्रेषित करते हुये प्रस्ताव रखा गया था कि नेपाल सकरार के प्रथम व वर्तमान उपराष्ट्रपति के विशिष्ठ सलाहकार एवं बैंक आॅफ इंग्लेण्ड गवर्नर प्रत्यासी महावीर प्रसाद टोरडी के नैतृत्व में सांस्कृतिक शिष्टमण्डल सदस्यों को 7300 दिवसीय कार्यक्रमों में आयोजित यात्रा कार्यक्रमों में राज्य के सभी सार्वजनिक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊसों में प्रवास हेतु स्वीकृति जिले के सभी उच्च अधिकारीयों को प्रदान करे प्रस्ताव-पत्र में बताया कि भारत के परिपेक्ष्य में यात्रा का समरसता मिशन भारत – नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरू के आसन पर पद्स्थापित हो, दुनियां का 8 वां सबसे ताकतवर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में विटो पाॅवर साथ स्थाई सदस्याता मिलें। राज्य सरकार ने प्रस्ताव -पत्र स्वीकार करते हुये कार्यालय मुख्य अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान जयपुर के मुख्य अभियन्ता (भवन) अनिल नेपालिया ने आदेश क्रमाक थ्ध्क्ठ.4;1द्धच्ज्.प्प्प्ध्ैम्ब्.प्टध्क्.300 दिनांक 22 अगस्त, 2019 में राज्य के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सम्भाग-(समस्त) एवं अधिक्षण अभियन्ता निर्माण विभाग वृत (समस्त) को आदेश में कहा कि भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों, यात्रा, कार्यक्रमों के परिपेक्ष्य में आयोजित 7300 दिवसीय कार्ययेाजना के तहत सदस्यों के लिए प्रवास हेतु दो कमरे सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगलों में नियमानुसार आवंटित करने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करावे एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करावे। इस आदेश पर काठमाण्डों (नेपाल) से ईस्ट-वेस्ट लाॅ फर्म के चैयरमेन बौर्ज बहादुर कार्की जो पूर्व में नेपाल प्रेस परिषद के चैयरमेन भी रहे है। अपने संदेश में कहा कि राजस्थान सरकार का प्रयास प्रंससनीय है। इस तरह के प्रोत्साहन से भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों को बढावा मिलेगा। कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लाॅ फर्म नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है एवं कहा कि राजस्थान से नेपाल आगमन प्रत्येक यात्री का स्वागत करते है।

यह भी पढें   श्रेष्ठ की रिहाई की मांग को लेकर नेपाल पत्रकार महासंघ का आज धरना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com