Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय एक करोड़ रु.के हेरोइन के साथ रूपन्देही जिला के नागरिक गिरफ्तार

 

हिमालिनी संवादाता, रूपन्देही |  रूपन्देही जिला बेलहिया सिमा सटे भारत सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्यामकाट के पास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्धारा गश्त के दौरान एक नागरिक के पास एक करोड़ रुपया के हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हर दिन की तरह एसएसबी और पुलिस के जवान गस्त पर थे की उसी बीच एक नेपाली नंबर लु 22प 956 की बाइक पर सवार एक व्यक्ति भारत से नेपाल आ रहा था तभी जवानो ने उसे रोक लिया और उसकी संघन जांच किया तो सरीर में छिपा कर रखा एक सौ ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक सोनौली विजय राज सिंह ने बताया है की पकड़े गए युवक ने अपना नाम परमेश कुमार चौधरी, ठेगाना बैंकरोड वडा नंबर 12 भैरहवां रूपन्देही बताया है। धारा8/20/23 एनडीपीएस में चलान किया गया है।

यह भी पढें   ईरान–अमेरिका जंग में भी मजबूत रही भारत की अर्थव्यवस्था

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *