Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार से कपड़ो की तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार

 

हिमालिनी संवादाता, रूपन्देही | रूपन्देही जिला बेलहिया सिमा सटे भारत सिमा सोनौली से कार में छिपा कर तस्करी के जरिया लाया जा रहा अवैध कपड़ा को सशस्त्र प्रहरी बल ने कार समेत कपड़ा और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला रुपन्देही सिद्धार्थनगर नगरपालिका 1 डण्डा ईलाका अंतर्गत भारतीय बजार सोनौली बार्डर से बेलहिया बुटवल की तरफ जाने के दौरान बा. ७ च. ५९५४ नं. को मारुती सुजुकी कार में सीट के पास और कुछ डिक्की में छिपा कर रखा गया अवैध कपड़ा टाप्स १०१६ पीस बरामद का एक युवक को हिरासत में ले लिया। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. ३८ गुल्म हे.क्वा.(रा.भ.सु.) रुपन्देही गोविन्द बहादुर खाती ने बताया है की भारतीय सीमा से नेपाल में बिना भन्सार कराये नेपाल के बेलहिया बुटवल जाने वाले मार्ग पर बल ने उक्त तस्करी का कपड़ा बरामद किया जिसकी कीमत भन्सार मुल्य रु. १,५२,४०० और तस्करी में प्रयोग किया गया सवारी साधन का कस्टम मुल्य रु. १२,००,००० भन्सार मुल्य रु.टोटल १३,५२,४०० रूपये आंकी गई है । सशस्त्र सीमा बल ने आवश्यक कारबाही के लिए भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया में सौप दिया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *