Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘शोले’ में ‘कालिया’ का रोल निभाने के लिए वीजू खोटे को मिले थे इतने रुपये

 

 

77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर वीजू खोटे की फिल्मी पारी बेहद लंबी है। उनकी पहली फिल्म 1964 में रिलीज हुई थी, जिसे उनके प‍िता नंदू खोटे ने ही प्रोड्यूस क‍िया था। उनकी डेब्‍यू फिल्‍म का नाम ‘या मालक’ थी।

जानकारी के मुताबिक, ‘शोले’ में कालिया का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरने वाले वीजू खोटे को इस रोल के लिए 2500 रुपये मिले थे। फिल्म में उन्होंने डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) के खास सहयोगी का किरदार निभाया था।

कालिया का डायलॉग- ‘सरदार मैंने आपका नमक खाया है’ हुआ लोकप्रिय हालांकि, वीजू खोटे को जबरदस्त लोकप्रियता फिल्म ‘शोले’ के ‘कालिया’ से मिली। वीजू को फिल्म में करीब 7 मिनट का स्क्रीन स्पेस मिला था। फिल्म में उनका लुक बेहद दमदार था, उनके फिल्म में कई सीन थे। हालांकि, उनका सबसे पसंद किया जाना वाला सीन वही है जब ‘गब्बर’ उनसे पूछता है कि ‘तेरा क्या होगा कालिया?’ तो ‘कालिया’ ने डरकर जवाब दिया- ‘सरदार मैंने आपका नमक खाया है।’ फिर गब्बर कहता है- ‘अब गोली खा।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *