Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा नेपाल के साथ एकता सम्भव है या नहीं, इस पर समाजवादी पार्टी करेंगे चर्चा

 
१४ अक्टुबर, काठमांडू । राष्ट्रिय जनता पार्टी, नेपाल के साथ साथ अन्य दल तथा संगठनों के साथ एकता के विषय में चर्चा के लिये समाजवादी पार्टी ने आज केन्द्रीय बैठक बुलाया है ।
समाजवादी पार्टी का प्रचार विभाग का उपप्रमुख विश्वदीप पाण्डे ने जानकारी दिया कि बालकुमारी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक में राजपा नेपाल के साथ साथ अन्य पार्टी तथा संगठनों के साथ एकता तथा ध्रुवीकरण के सम्बन्ध में चर्चा होगी ।
उन्होंने बताया कि राजपा नेपाल के साथ अभी तक हुयी चर्चा में प्रगति के सम्बन्ध में पार्टी के दोनों अध्यक्षों द्वारा बैठक में जानकारी कराया जायेगा । इसमें अन्य नेता भी राय देंगे । इस सब के बाद एकता प्रकृया को कैसे आगे बढाया जाय विषय पर चर्चा किया जायेगा ।
दोनों दलों के बीच लम्बे समय से एकता के प्रयास स्वरुप वार्ता हो रही है । पर अभी तक निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है ।
पाण्डे ने यह भी बताया कि बैठक में तत्कालीन नया शक्ति नेपाल और समाजवादी पार्टी बीच एकता के बाद समायोजन के लिये कितना काम हुआ कितना बांकी है, इसके लिये भी चर्चा किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed