Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम या फिर से सिर उठाने के प्रयास में

 

 

भारत  के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी समेत कई बड़ी हस्तियों की हत्या करने वाला एशिया का सबसे खतरनाक उग्रवादी संगठन LTTE (Liberation Tigers of Tamil Eelam, लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम या तमिल टाइगर्स या लिट्टे) फिर से सिर उठाने के प्रयास में है। श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षा बलों ने लिट्टे के एक पूर्व कैडर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घातक हथियार और काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। इसके बाद से श्रीलंका समेत भारत में भी उग्रवादी संगठन लिट्टे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार श्रीलंकाई पुलिस प्रवक्ता ने लिट्टे के पूर्व कैडेर के गिरफ्तार होने की जानकारी दी है। पुलिस प्रवक्ता एसपी रुवन गुनासेकरा ने एजेंसी को दी जानकारी में बताया कि सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को लिट्टे के संदिग्ध उग्रवादी जोसेफ पीटर रॉबिन्स को गिरफ्तार किया है। उसे श्रीलंका के केलिवेदी ब्रिज के पास सेरूवारा सैन्य शिविर के एक अधिकारी द्वारा प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से प्रकाशित होने वाले अखबार, डेली फाइनेंशियल टाइम्स में संदिग्ध जोसेफ पीटर रॉबिन्सन की गिरफ्तारी की खबर प्रकाशित हुई थी।

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

न्यूज एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सेना ने उससे पूछताछ के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान श्रीलंकाई सुरक्षा बलों व पुलिस को संदिग्ध के पास से काफी संख्या में घातक हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है। ये बरामदगी संदिग्ध रॉबिन्स के किलिनोच्ची (Kilinochchi) स्थिति आवास से हुई है।

संदिग्ध के पास से ये हुई बरामदगी

संदिग्ध रॉबिन्स के घर से बरामद हथियारों व विस्फोटकों में तीन SFG 87 हैंड ग्रेनेट, दो आर्गेस हैंड ग्रेनेड, कई तरह के खतरनाक , लंबी दूरी की सेमी ऑटोमैटिक राइफल, पिस्टल, जिंदा कारतूस, काफी मात्रा में डेटोनेटर, दूरबीन, लैपटॉप, जीपीएस, चाकू, एक पत्रिका, दो डेटोनेटर डोर, एक कैमरा, लैपटॉप, इंटरनेट डोंगल, एंटीना, मोबाइल फोन, लिट्टे के पूर्व नेता वी प्रभाकरन की तस्वीर और एक काले रंग का नकाब बरामद किया है। बरामद हथियार व विस्फोटकों को देखने से प्रतीत हो रहा है कि संदिग्ध किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।

यह भी पढें   नेपाल में दो महीने में 4.36 खरब रुपये की रेमिटेंस, पिछले साल की तुलना में 23.9 प्रतिशत वृद्धि

संदिग्ध की पत्नी और बहन भी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने संदिग्ध जोसेफ पीटर रॉबिन्स के साथ दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की आयु 23 वर्ष है, जो खुद को संदिग्ध की पत्नी बता रही है। दूसरी युवती की आयु 28 वर्ष है, वह खुद को संदिग्ध की बहन बता रही है। हालांकि, जांच एजेंसियां दोनों लड़कियों के बारे में भी छानबीन कर रही हैं। साथ ही ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है संदिग्ध इतनी ज्यादा मात्रा में हथियार और गोला-बारूद कहां से लाया है। इनका इस्तेमाल कब और कहां होना था। हथियार और विस्फोटकों के बरामद जखीरे को देखकर ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि लिट्टे एक बार फिर से श्रीलंका में सिर उठाने की फिराक में है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com