Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भण्डारी राजकीय भ्रमण के लिये म्यानमार प्रस्थान

 

१६ अक्टुबर, काठमांडू । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी म्यान्मार गणतन्त्र सङ्घ का राष्ट्रपति ऊ विन मिन्त के मैत्रीपूर्ण निमन्त्रणा स्वीकार कर आज म्यानमार प्रस्थान की हैं । उनका यह राजकीय भ्रमण काल आश्विन २९ गते से लेकर कात्तिक ३ गते तक होगा ।
इस बार राष्ट्रपति भण्डारी हेलिकोप्टर के द्वारा विमानस्थल तक पहुंची है । जिसके कारण सर्वसाधारण को तकलिफ नहीं झेलना पडा है । क्योंकि भीभीआइपी सवारी के कारण सडक का यातायात व्यवस्था में अवरोध पहुंचता है और सर्वसाधारण का जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है ।
परराष्ट्र मन्त्रालय ने जानकारी दिया कि भ्रमण के अवसर में राष्ट्रपति भण्डारी अपने समकक्षी मिन्त के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी ।
राष्ट्रपति भण्डारी के साथ म्यान्मार का स्टेट काउन्सिलर आङ सान सु चीले भी मुलाकात करेंगे । राष्ट्रपति भण्डारी और उनके प्रतिनिधिमण्डल के सम्मान में म्यान्माली राष्ट्रपति मिन्त ने राजकीय भोज का आयोजन करेंगे ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती.....

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *