भाेजपुरी क्वीन आम्रपाली के छठ गीत ने मचाया धमाल
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आम्रपाली के गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। अब आम्रपाली का एक गीत यूट्यूब पर छाया हुआ है। छठ के मौके पर आम्रपाली दुबे के इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि ये गीत पिछले साल रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी ये फैन्स को पसंद आ रहा है। आम्रपाली दुबे के इस गीत को कल्पना सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस वीडियो को आलोक सिंह बिसेन ने डायरेक्ट किया है और इसे संजीव कुशवाहा ने प्रोड्यूस किया है।
आम्रपाली टिक टॉक ऐप पर कई वीडियोज बनाती रहती हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मेरे मरद गाने पर ऐसा वीडियो बनाया कि वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन कमाल के हैं।
बता दें कि ये गाना आम्रपाली की अपकमिंग फिल्म ‘शेर सिंह’ का है। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ भोजपुरी स्टार पवन सिंह हैं।
छ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। अभी तक फिल्म के 2 गाने ‘मेरे मरद’ और ‘बाबू बाबू’ रिलीज हो गए है। ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

