Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यह अरबपति टेक बिजनेसमैन अपने स्मार्टफोन को लगभग हर महीने तोड़ देता है

 

अगर, आपको कहा जाए कि एक अरबपति टेक बिजनेसमैन अपने स्मार्टफोन को लगभग हर महीने तोड़ देता है तो आप जरूर कहेंगे कि ये क्या मजाक है? दरअसल, अमेरिकी टेक उद्योगपति एलन मस्क अपने स्मार्टफोन को अक्सर तोड़ देते हैं। Tesla इलेक्ट्रिक कार और टेक्नोलॉजी निर्माता कंपनी के मालिक एलन मस्क ऐसा क्यों करते हैं, ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अमेरिका में दायर दस्तावेज के मुताबिक, एलन मस्क डाटा सुरक्षा कारणों के कारण ऐसा करते हैं।

दस्तावेज के मुताबिक, एलन मस्क अपने पुराने स्मार्टफोन के डाटा को निकालकर सुरक्षित कर लेते हैं। इसके बाद स्मार्टफोन को नष्ट कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया नियमित तौर पर अपनाई जाती है, ताकि मस्क का डाटा सुरक्षित रह सके। आपको बता दें कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल की वजह से डाटा प्राइवेसी का भी खतरा बरकरार रहता है। पिछले कुछ सालों में जिस तरह की डाटा प्राइवेसी ब्रीच की घटनाएं सामने आईं हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में अगर हम थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढें   राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का पहले महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, वर्षा के बीच छाता लेकर पहुंचे रवि और बालेन

एलन मस्क एक अमीर बिजनेसमैन हैं तो उनके लिए लगातार स्मार्टफोन बदलना संभव है, लेकिन एक आम नागरिक के लिए ये संभव नहीं है। ऐसे में अगर हम थोड़े सजग रहें तो निजी डाटा के लीक होने की संभावना कम होती है। आइए, जानते हैं हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिसकी वजह से हमारे निजी डाटा को नुकसान न पहुंचे।

सबसे पहले हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, हम अपने स्मार्टफोन में किसी भी ऐसे ऐप को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें जो कि गूगल प्ले स्टोर पर वेरिफाइड न हो।
एंड्रॉइड 10 में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो ऐप्स के परमिशन को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में किसी भी ऐप को अपनी निजी जानकारियों का परमिशन न दें। अगर, आप परमिशन दे भी रहे हैं तो केवल उस समय के लिए दें, जब आप उस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हों।
अपने स्मार्टफोन के पासवर्ड को हमेशा अल्फा न्यूमेरिक बनाएं या फिर हो सके तो बायोमैट्रिक पासवर्ड के साथ-साथ न्यूमेरिक पासवर्ड का भी इस्तेमाल करें।
वहीं, स्मार्टफोन में हर निजी डाटा वाले ऐप को लॉक करके रखें, ताकि कोई अगर आपके स्मार्टफोन का पासवर्ड पता भी लगा ले तो आपके निजी डाटा को एक्सेस न कर पाए।
स्मार्टफोन के फाइल और फोल्डर के साथ-साथ सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स को सुरक्षित रखने की कोशिश करें।
कभी भी गलती से भी अपनी निजी जानकारियां किसी से शेयर न करें।
स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और बैंकिंग अकाउंट के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।
अगर, आप भी इन बेसिक सावधानियों को बरततें हैं तो आपको अपना स्मार्टफोन न तो बदलना पड़ेगा और न ही उसे नष्ट करना पड़ेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *