मुझे भारतीय नागरिक प्रमाणित किया जाए, कारवाही भोगने के लिए तैयार हूँः कँडेल
काठमांडू, २५ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य एवं प्रतिनिधिसभा सदस्य देवेन्द्रराज कँडेल चुनौती दिया है कि उनको भारतीय नागरिक प्रमाणित कर दिखाए, जो भी कारवाही भोगने के लिए तैयार हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि आज भारतीय भूमि में उनके नाम में एक इञ्ज भी जमीन नहीं है । उनके ऊपर भारतीय नागरिक होने की आरोप लगने के बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा है– ‘मेरे नाम में भारतीय नागरिकता तो दूर की बात, भारतीय भूमि में मेरे नाम में एक इञ्च जमीन ही दिखा दीजिए, हर कारवाही भोगने के लिए तैयार हूँ ।’
उन्होंने कहा है कि संस्था (विद्यालय) में उन्होंने वोट दिया है, उसके अलगा और कुछ नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसतरह का झूठा आरोप लगा कर किसी भी व्यक्ति की मान–प्रतिष्ठा में चोट पहुँचाया गया, जो मेरे लिए सबसे दुःखद घटना है ।’ उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने भारतीय चालक अनुमति पत्र लिया है । उन्होंने कहा कि भारतीय शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार में भारतीय सवारी चालक अनुमतिपत्र उनको प्राप्त है और कुछ नहीं ।
नेता कँडेल ने कहा है कि उनकी दादी द्वारा भारत में स्थापित कॉलेज में वह अध्यक्ष हैं, जिसके बारे में अभी भी उच्च अदालत में उनके विरुद्ध मुद्दा है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाली नागरिक भारतीय संघ–संस्थाओं अध्यक्ष हो सकते हैं, यहा नहीं ? इस प्रश्न को लेकर अभी भी मुद्दा में बहस हो रही है ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि उनके ऊपर मानहानी करनेवाले संचार माध्यम के विरुद्ध वह कानूनी उपचार के लिए जा रहे हैं ।
नेता कँडेल ने कहा है– ‘मेरे ऊपर अपहरणकारी का आरोप लगाया गया है । इसतरह के आरोप लगानेवाले संचार माध्यम के विरुद्ध कानूनी कारवाही में जाउंmगा । अगर मैं अपहरणकारी होता था तो दोनों देशों की सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित बैठक में मैं कैसे सहभागी हो सकता (एक महीना पहले की फेटो देखाते हुए) ? मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है ।’

