Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आलम प्रकरणः घटना छानबिन के लिए तत्कालीन इन्स्पेक्टर को रौतहट बुलाया गया

 

रौतहट, २५ अक्टूबर । १२ साल पहले रौतहट में हुए बमकाण्ड के आरोप मोहम्मद अफताब आलम संबंधी घटना छानबिन के लिए तत्कालीन प्रहरी अधिकृत (इन्स्पेक्टर) सब को रौतहट बुलाया गया है । आरोप है कि वि.सं. २०६४ साल की संविधानसभा चुनाव को लक्षित कर बम बिस्फोट करने के लिए आलाम बन बना रहे थे, उक्त घटना में लगभग २ दर्जन सर्वसाधारण की जान गई है, ऐसी आशंका है ।
चुनाव के समय में आलम की एरिया राजापुर क्षेत्र में डिउटी में रहे पुलिस इन्सपेक्टर इन्द्र सुवेदी और घटना के बाद अनुसंधान में संलग्न इन्सपेक्टर राजीव बस्नेत को रौतहट बुलाया गया है, ऐसी जानकारी रौतहट पुलिस ने दी है । एसपी भूपेन्द्र खत्री ने कहा है कि तत्कालीन घटना के संबंध में अनुसंधान के लिए ही उन लोगों को रौतहट बुलाया गया है ।
रौटहट पुलिस ने प्रदेश नं. २ पुलिस को एक पत्र लिखकर सुवेदी और बस्नेत को रौतहट बुलाने के लिए अनुरोध किया था । इधर पुलिस प्रधान कार्यालय ने कहा है कि घटना अनुसंधान में सहयोग के खातिर भी वे रौतहट जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed