पुलिस डिएसपी शाही को तत्काल विभागीय कारवाही होना चाहिएः शर्मा
काठमांडू, ३ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा है कि बाँके जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) हेमबहादुर शाही के ऊपर तत्काल विभागीय कारवाही होनी चाहिए । आइतबार ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि डीएसपी शाही ने नेपाल तरुण दल बाँके के कोषाध्यक्ष केशर खड्का को धमकी दिया है, जो बर्दी के आड में की गई गुण्डागर्दी है ।
प्रवक्ता शर्मा ने कहा है कि धम्की संबंधी फोन रेडर्क सुरक्षित है । उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है– ‘धम्की का रेकर्ड सार्वजनिक है । नेपाल पुलिस हेटक्वाटर को जिम्मेदारी बनती है कि नेपालगंज काण्ड के नायके को तत्काल अनुसंधान की दायरा में लना चाहिए । पुलिस की मर्यादा हम लोग रखते हैं, निष्पक्ष छानबीन के लिए भी तैयार हैं । लेकिन खुलेआम गुण्डागर्दी कर बर्दी को बदना करनेवाले उस महोदय को पुनः सत्य सेवा सुरक्षण का मात्र पढ़ाया जाए ।’

