Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा-शिवसेना का गठबंधन टूटा,शिवसेना कोटे के मंत्री अरविंद सावंत ने दिया इस्तीफा

 

हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट…….नई दिल्ली/मुंबई: — महाराष्ट्र में भाजपा का उसकी समान विचारधारा वाली पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना से गठबंधन टूट गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन एवं सीएम पद को लेकर दोनों दलों के बीच जारी घमासान के कारण दोनों की राहें अब जुदा हो गई हैं। केन्द्र की मोदी सरकार में शामिल शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सोमवार को भी बैठकों का दौर जारी है। महाराष्ट्र में तीन दल एक साथ मिलकर सरकार बनाने पर विचार कर रहे हैं। शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है।

यह भी पढें   भारी बारिश से कान्तिलोकपथ तीन स्थानों पर बंद, काठमांडू–हेटौंडा मार्ग पर यातायात ठप

केन्द्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद अरविंद सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भाजपा के साथ 50-50 फार्मूले पर सहमति बनी थी लेकिन अब वह इससे इंकार कर रही है। सावंत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंप दिया है। सावंत ने कहा कि अब शिवसेना एनडीए में नहीं है। अब भाजपा के साथ शिवसेना का गठबंधन खत्म हो गया है।

यहां बता दें कि रविवार को भाजपा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती क्योंकि उसके पास बहुमत नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “भाजपा-शिवसेना का गठबंधन टूटा,शिवसेना कोटे के मंत्री अरविंद सावंत ने दिया इस्तीफा”

  1. विजयादशमी विज्ञापन अबतक देख कर लगता है विज्ञापन हैं ही नहीं भगवान करे वेवसाइट Shot down ho jaye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com