Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेलंगाना में हुआ बड़ा रेल हादसा : स्टेशन पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई लोकल ट्रेन, हादसे में 10 यात्री घायल

 

हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट हैदराबाद — इस वक्त की सबसे बड़ी खबर तेलंगाना से मिल रही है। यहां एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां के काचीगुड़ा स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक एमएमटीएस (लोकल) ट्रेन स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। टक्कर की आशंका को भांप कर कई यात्रियों ने लोकल ट्रेन से कूद कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढें   मुझे फंसाने की ताकत राजा ज्ञानेंद्र में नहीं थी, तो बाकी क्या कर लेंगे?": शेर बहादुर देउवा की विरोधियों को सीधी चुनौती

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, सिग्नल सिस्टम में कुछ परेशानी आ गई थी। जिसके कारण लोकल ट्रेन का ट्रैक बदल गया और वह स्टेशन पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकरा गई। ट्रेन की स्पीड धीमी होने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है कि रेल प्रशासन घायलों तक मदद पहुंचाने में जुटा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com