Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

५ साल में भारत और १० साल में चीन के बराबरी हो जाएंगेः गौतम

 

काठमांडू, ६ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी ((नेकपा) के नेता वामदेव गौतम ने दावा किया है कि विकास और समृद्धि के मामले में नेपाल ५ साल के भीतर भारत और १० के बीच चीन के बराबरी हो जाएगी । राष्ट्रीय युवा संघ नेपाल की केन्द्रीय सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह को शनिबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
नेता गौतम को कहना है कि नेपाल की आर्थिक गति उस तरह दौड़ रही है, जो जल्द ही भारत और चीन के समान होनेवाली है । उनका कहना है कि जनमत को स्वीकार कर नेपाल में समाजवाद स्थापना की जाएगी । उन्होंने दावा किया कि विगत में नेपाल को बुद्ध और सगरमाथा की देश के रुप में जाना जाता था, अब समाजवादी देश के रुप में भी विश्व में नेपाल को जाना जाएगा ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता गौतम ने कहा– ‘जनता की मत से ही समाजवाद निर्माण किया जाएगा । सही से काम करेंगे तो ५ साल के भीतर भारत के सामान हो जाएगे और १० साल के भीतर चीन के सामान । यही रास्ता में आगे बढ़ कर हम लोग समाजवाद स्थपाना करेंगे और दुनियां देख लेगी कि नेपाल में किस तरह समाजवाद स्थापना हुई है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com