Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निजगढ में ही बनेगा, कोई भी दूसरा विकल्प नहीं हैः मन्त्री भट्टराई

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री योगेश भट्टराई ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निजगढ में ही बनेगा, इसका कोई भी दूसरा विकल्प नहीं है । उन्होंने दावा किया है कि पाँच साल के अन्तदर निजगढ से ही जहाज उडाने की तैयारी में सरकार लगी है । बारा जिला कोल्हबी में आइतबार आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
कार्यक्रम में मन्त्री भट्टराई ने कहा– ‘विमानस्थल अन्यन्त्र स्थान्तरण होने की जो आशंका है, वह गलत है । निजगढ के अलवा अन्यन्त्र जाने की कोई भी विकल्प नहीं है । और वृक्ष कटानी संबंधी जो अफवाह फैलाई गई है, वह भी झूट है । उसके विपरित यहां आज जो रुख है, उसको बढ़ाया जाएगा ।’ उन्होंने दावा किया है कि विकास विरोधी तत्व के कारण ही निजगढ विमानस्थल संबंधी गलत हल्ला फैलाई गई है, अब उसको परास्त कर सरकार अपनी काम आगे बढाएगी ।
मन्त्री भट्टराई ने कहा कि टाँगिया बस्ती स्थातान्तरण की सवाल में सरकार गम्भीर है, सम्मानजक रुप में बस्ती स्तान्तरण के लिए भी सरकार तैयार है । उन्होंने कहा कि विमानस्थल निर्माण के खातिर प्रारम्भीक चरण में ही १ खर्ब ५० अर्ब बजट की आवश्यकता है । मन्त्री भट्टराई के अनुसार निजी क्षेत्र सहित कूल ५ खर्ब बजेट यहां खर्च होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *