Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी के भीतर समस्या है इसे बाहर नहीं आने दें – ओली

 

काठमांडू, जेठ १० – नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि पार्टी के भीतर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि उन्हें हटाया जा रहा है । आज पार्टी सचिवालय की बैठक में उन्होंने चुनाव की समीक्षा करने और कार्यदल के प्रतिवेदन के आधार में आगे बढ़ने का प्रस्ताव रखा था ।
उन्होंने कहा था कि “समीक्षा करें । सभी बातों का गहराई से अध्ययन करें । उस आधार पर आगे बढ़े । ” एमाले ने चुनावी समीक्षा और पार्टी पुनर्गठन के बारे प्रतिवेदन तैयार करने के लिए उपाध्यक्ष रामबहादुर थापा बादल के नेतृत्व में एक कार्यदल बनाया है । उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि पार्टी में समस्या है इस बात का प्रचार बाहर नहीं करें । उन्होंने कहा कि अभी पार्टी कठीन अवस्था है । एक होना पड़ेगा । बाहर तक बात नहीं जाएं । ये जो पार्टी में कुछ कमी कमजोरी है उसे बाहर दिखाने से रोकना होगा । एक नेता ने बताया कि “अध्यक्ष सचिवालय में अल्पमत में हैं । हमने तो अभी ही हटाया जाया यह तो नहीं कहा था । हाँ पुनर्गठन के बारे में सुझाव देने के लिए कार्यदल बनाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed