Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

70 वर्षीय बुजुर्ग की आंखों में पल रहा था 7 सेंटीमीटर का कीड़ा

 

गुजरात में भरूच के पास चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के आंखों से 7 सेंटीमीटर का जिंदा कीड़ा मिला है।
बुर्जुग की पिछले 2 महीनों से आंखों में भयानक दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स भी हैरान थे।

जब डॉक्टरों ने माइक्रोस्कोप से बुजुर्ग की आंखों की जांच की तो वे हैरान रह गए। बुजुर्ग की आंख में डॉक्‍टरों को 7 सेंटीमीटर का जिंदा कीड़ा दिखाई दिया।

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

डॉक्‍टरों के लिए ऑपरेशन करना भी आसान नहीं था, लेकिन उनके पास दूसरा कोई रास्ता भी नहीं था। करीब 30 मिनट के ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक जाशू पटेल की आंख से कीड़े को निकाल दिया। यह ऑपरेशन भरूच के नारायण हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर में किया गया।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि यह अपने आप में बेहद दुर्लभ मामला है। कीड़ा आंख के सफेद वाले हिस्‍से में था।
डॉक्टरों का कहना था कि जासू पटेल मुंबई के उपनगरीय इलाके विरार में रहते हैं। विरार में वे एक किचन में काम करते हैं। सब्‍जी काटना और गाय का दूध दुहना उनका रोज का काम है।

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

 

डॉक्टरों के अनुसार यह कीड़ा किसी तरह से उनके खून के अंदर घुस गया हो और शरीर के अंदर ही बड़ा हो रहा हो और फिर आंखों में पहुंच गया हो।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com