Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता न समझनेवाले लोग संघीयता कमजोर बनाने लगे हैंः प्रचण्ड

 

काठमांडू, २३ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि संघीयता न समझनेवाले लोग संघीयता को ही कमजोर बनाने लगे हैं । राष्ट्रीय मगर मोर्चा द्वारा भक्तपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि संघीयता आज भी प्रभावकारी रुप में कार्यान्वयन में नहीं आया हैं, ऐसी अवस्था में संघीयता विरोध शक्ति क्रियाशील हो रहा है, जो चिन्ता का विषय है । अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि संघीयता को पूर्णता प्रदान करते हुए जातीय, वर्गीय और लैगिंक उत्पीडन अंत करना अभी भी बांकी है ।
कार्यक्रम में गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल ने कहा कि एकीकृत कम्युनिष्ट पार्टी की एकता प्रक्रिया को पूर्णता देना बांकी ही है, नयां संरचना सहित संगठन निर्माण करने के बाद ही उसको नयां शक्ति के रुप में स्थापित किया जा सकता है । उनका मानना है कि देश को समृद्ध बनाने के लिए माक्र्सवाद, लेनिनवाद और समाजवाद को भी समृद्ध बनाकर आगे ले जाने की आवश्यकता है । उन्होंने यह भी कहा कि एकीकृत पार्टी की ओर से तय होनेवाला सिद्धान्त, नीति, कार्यदिशा और रणनीति को सशक्त रुप में आगे बढ़ाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com