Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाल में रानू मंडल के ‘मेकअप विवाद’ का सच आया था सामने

 

मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने अपने इंस्टाग्राम पर रानू मंडल के मेकअप के बाद की असली तस्वीर शेयर की, साथ ही वो फेक तस्वीर भी शेयर की है जिसको लेकर रानू मंडल को ट्रोल किया गया।

 

रानू मंडल की असली तस्वीर के नीचे लिखा था- ‘रियल मेकअप डन बाई संध्या’, वहीं दूसरी तरफ रानू मंडल के मेकअप की ‘फेक पिक्चर’ शेयर की गई। इस तस्वीर के साथ मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने जबरदस्त पोस्ट भी लिखा।

 

संध्या ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जैसा कि आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं कि एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की है और दूसरी ओर वो फर्जी तस्वीर है जिसको एडिट करके तैयार किया गया। उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं, हमें भी हंसी आई, लेकिन दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर हंसना अच्छी बात नहीं है।


हम वास्तव में आशा करते हैं कि आप सभी इस सच्चाई को समझेंगे और नकली तस्वीर और वास्तविक तस्वीर के बीच के अंतर का एहसास करेंगे। बस यही हम कहना चाहते हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *