Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब आसान हाेगा सब्जियाें का आयात

 

 

Related image

विदेश से आयातित फल व सब्जियों की विषाक्तता जांच के लिए सरकार 12 नए केंद्रों का निर्माण कराएगा। केंद्रों पर विषाक्तता जांच के अलावा कोरेंटाइन जांच भी होगी।

उद्योग मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

उद्योग मंत्रालय के प्रवक्ता मोहनकृष्ण महाजन ने यह जानकारी पत्रकारों को दी है। महाजन ने बताया कि नौ जांच केंद्र भारत नेपाल के व्यापारिक प्रवेश स्थलों पर बनेंगे। जिसमें सोनौली व बढऩी बार्डर से बेलहिया व कृष्णनगर में भी केंद्र बनाए जाने का जिक्र है।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संवाद का अधूरा सच: 'नेपाल को समझने' के विमर्श में मधेस आखिर कहाँ है ? : जयप्रकाश आनन्द

यहां भी बनेंगे जांच केंद्र

रिपोर्ट में बताया गया है कि दो जांच केंद्र नेपाल-चीन नाकों पर बनेंगे। जबकि एक जांच केंद्र राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डा के पास बनेगा। जिसमे हवाई मार्ग से आयातित होने वाले कृषि उत्पादों की जांच होगी। नेपाल सरकार ने जांच उपकरण खरीद के लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। जिसका जल्द ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जांच को लेकर हो चुका है विवाद

यह भी पढें   बाढ़ में 14 हाइड्रोपावर परियोजनाएं तबाह,नेपाल की आर्थिक रणनीति पर सवाल

पिछले दिनों नेपाल द्वारा भारतीय सब्जियों की बिना जांच के नेपाल में प्रवेश को प्रति‍बंधित कर दिया गया था। इससे नेपाल में भारतीय सब्जियों और फलों की सप्‍लाई बंद हो गई थी। करीब एक सप्‍ताह के गतिरोध के बाद कुछ स्‍थानों पर जांच केंद्र बनाकर सब्जियों की जांच कर सप्‍लाई शुरू कराई गई थी लेकिन यह जांच केंद्र बहुत दूरी पर थे इसलिए व्‍यापारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। माना जा रहा है कि  सरकार द्वारा नए जांच केंद्र बनवाए जाने से भारत से सब्जियों व फलों की आपूर्ति में आसानी होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com