९० हजार घूस रकम के साथ पुलिस निरीक्षक साह गिरफ्तार
जनकपुरधाम, २९ नवम्बर । सर्लाही जिला पुलिस कार्यालय में कार्यरत पुलिस निरीक्षक रामकिशोर साह ९० हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार हुए हैं । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग टोली ने साह को जनकपुर उप–महानगरपालिका–८ से गिरफ्तार किया है । पता चला है कि ठगी मुद्दा में रहे एक सेवाग्राही से उन्होंने यह रकम लिया है । साह ने मुद्दा में न्याय दिला देने की आश्वासन दिया था ।

