Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकंप : दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई भागों में कांपी धरती

 

मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट_नई दिल्ली {भारत} — दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को उस समय लोग बदहवास हो गये जब धरती कांपने लगी। भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कशमीर में भूकंप के झटके महसूस किए गिए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई है। भूकंप का झटका शुक्रवार शाम करीब 5:12 बजे महसूस किए गए हैं। खबरों के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में बताया जा रहा है। श्रीनगर में लोग भूकंप के झटके महसूस करते ही घरों से बाहर निकल गए। कुछ देर के लिए लोगों की बेचैनी बढ़ गई।हालांकि खबर लिखे जाने तक कहीं से भी जानमाल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com