Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2019 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे

 

 

27 दिसंबर 2019 । नई दिल्ली: महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2019 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। यह राष्ट्रीय पुरस्कार हर साल व्यक्तियों, समूहों, संस्थानों को उनके महिला सशक्तीकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर पड़ी महिलाओं के वास्‍ते असाधारण कार्यों की पहचान के लिए दिया जाता है।

8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पात्रता मानदंड और दिशानिर्देशों का विवरण पोर्टल- www.narishaktipuraskar.wcd.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन 7 जनवरी 2020 तक जमा किए जा सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed