Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही में एक ही परिवार के ४ भारतीय नागरिकों की मौत

 

बुटवल, ३० जनवरी । रुपन्देही में एक ही परिवार के ४ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है । विगत १५–२० साल से नेपाल में रहकर कवाड़ी संकलन संबंधी काम करते आ रहे भारत बिहारी स्थायी निवासी ३० वर्षीय सहजाद हुसेन, उनकी पत्नी २८ वर्षीय सद्धव खातुन, ६ वर्षीय पुत्र सुल्तान रजा और २ वर्षीया पुत्री सहिना खातुन की मौत हो गई है ।
प्रारम्भीक पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि हुसेन द्वारा संकलित कवाडी बोरा की गडडी गिरने से उन लोगों की मौत हो गई है । संकलित बोरा वह अपने ही रुम में चाङ लगाकर रख रहे थे और छोटी–सी जगह में परिवार रहते थे । पुलिस का कहना है कि बोरा के बीच में सो रहे परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर बोरा गिरने के कारण उन लोगों का निधन हो गया है । सभी मृतकों की शरीर पोष्टमार्टम के लिए भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed