नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का डू नॉट डिस्टर्ब मूड
सिंगर नेहा कक्कड़ और सिंगर आदित्य नारायण पिछले कुछ समय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं। जहां एक तरफ कुछ लोगों का मानना है कि दोनों की रिलेशनशिप को बस शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसा मान रहे हैं कि दोनों के रिलेशन की खबरें सच है। इन्हीं सब के बीच इनकी शादी की एक वीडियो सामने आई,जिसमें दोनों की एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आए। वहीं अब शादी की वीडियो के बाद अब नेहा कक्कड़ और सिंगर आदित्य का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। इतना ही वह दोनों एक दुसरे को गले गलाए हुए एक रूम में जाते हुए दिख रहे हैं। रूम के बाहर एक साइन बोर्ड लटक रहा है जिसपर डू नॉट डिस्टर्ब लिखा हुआ। इनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा ही है। खबरों की मानें तो इनका यह वीडियो गोवा का कहा जा रहा है।

