Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

18 फरवरी काे मंगल ग्रह के सामने से हाेकर गुजरेगा चंद्रमा

 

वाशिंगटन, एएनआइ।

18 फरवरी मंगलवार की सुबह सूर्योदय से पहले मंगल ग्रह के सामने से चंद्रमा गुजरेगा। इस घटना को मंगल के ग्रहण के रूप में देखा जा रहा है। खगोलविदों ने बताया है कि 2020 में चंद्रमा मंगल ग्रह के सामने से पांच बार होकर निकलेगा, लेकिन फरवरी में होने वाला ग्रहण एकमात्र ऐसा है, जिसको उत्तर और मध्य अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से देखा जा सकेगा।

यह घटना दक्षिणपूर्व क्षितिज में दिखाई देगी। इस दौरान चंद्रमा पूरा नहीं बल्कि अर्धचंद्राकार आकार में होगा। चंद्रमा को मंगल ग्रह के सामने पूरी तरह आने में लगभग 14 सेकेंड का वक्त लगेगा। चंद्रमा को मंगल से होकर निकलने में लगभग आधा घंटा का समय लग सकता है इसके साथ ही यह देखने वाले की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसको देखने का समय भी जगह के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

यह भी पढें   विराटनगर के आदर्श निर्माण मंदिर ने मनाया समारोह पूर्वक स्वर्ण जयंती

बता दें कि साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 11 जनवरी को पड़ा था। यह चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 01 मिनट की अवधि तक रहा था। यह भारत समेत यूरोप, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com