हेटौंडा काठमांडू सुरुंगमार्ग को प्रथम प्राथमिकताः मन्त्री फुंयाल
१८ फरवरी, काठमांडू । वाग्मती प्रदेश का नवनियुक्त भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री रामेश्वर फुयाँल ने बताया कि प्रदेश राजधानी हेटौँडा और सङ्घीय राजधानी काठमांडू को जोडने वाला भीमफेदी–काठमांडू सुरुङमार्ग निर्माण को प्रथम प्राथमिकता देकर काम किया जायेगा ।
मन्त्री फुयाँल ने बताया कि प्रधानमन्त्री द्वारा दिखाये गये देश समृद्धि का सपना तथा वाग्मती प्रदेश का मुख्यमन्त्री तैयार योजना को पूरा करने के लिये हम सदैव तैयार हैं ।उन्होंने बताया कि प्रदेश के १३ जिला के लिये ११९ स्थानीय तह में विकास के लिये हम दिन रात काम कर रहे हैं ।
मन्त्री फुयाँल ने कहा कि अब के तीन महीना में मेरे द्वारा किये गये काम को मैं पत्रकार सम्म्ेलन कर सार्वजनिक करुंगा ।
उन्होंने बताया कि कर्मचारीतन्त्र को जनतामुखी बनाने के लिये मुस्कान के साथ सेवा का अवधारणा पूर्णरुप में कार्यान्वयन करुंगा । उनका कहना है कि कर्मचारी क्षेत्र को परिवर्तन करना अत्यन्त आवश्यक है ।

