काेराेना का कहर जारी, तीन हजार से अधिक लाेगाें की माैत, अकेले चीन में 2,912 लोगों की मौत
चीन से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक लगभग 89 हजार लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है करीब तीन हजार लोगों की इससे मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को कोविड-19 नाम दिया है। दुनियाभर से सामने आए कोरोना वायरस के मामलों और इससे हुईं मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
चीन: 80,026 मामले, 2,912 लोगों की मौत
हांगकांग: 94 मामले, दो की मौत
मकाउ: 10 मामले
द.कोरिया: 4,212 मामले, 22 मौतें
इटली: 1,694 मामले, 34 की मौत
ईरान: 978 मामले, 54 मौतें
जापान- 961 मामले, 12 की मौत
फ्रांस: 130 मामले, एक व्यक्ति की मौत
इसके अलावा भी अलग-अलग देशों से कोरोना वायरस से मौत और इसके संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

