मोर्चा द्वारा बन्द आह्वान के कारण पश्चिम तराई प्रभावित
३ मार्च, कैलाली । थरुहट–थारुवान राष्ट्रिय मोर्चा द्वारा बन्द का आह्वान के कारण पश्चिम तराई का जनजीवन प्रभावित हुआ है ।
मोर्चा ने सरकार से १४ बुँदे मांग रखते हुये सरकार को दबाब देने के लिये कैलाली, कञ्चनपुर, बर्दिया, बाँके और दाङ बन्द की घोषणा की है ।
बन्द के कारण धनगढी से एक भी सवारी नहीं चली है । सरकारी कार्यालय, शैक्षिक संस्था, बजार तथा उद्योग कलकारखाना भी बन्द का प्रभाव पडा है ।
यातायात का एक भी साधन नहीं चलने के कारण भारत के विभिन्न जगहों से आए यात्रिगण धनगढी बसपार्क में अव्यवस्थित पडे हैं । पूर्व पश्चिम राजमार्ग में स्कटिङ से गाडी चलाने वाले जिला प्रहरी कार्यालय कैलाली का प्रहरी निरीक्षक प्रकाश सिंह कार्की ने बताया कि बन्द का आंशिक प्रभाव पडा है ।
मोर्चा का कैलाली संयोजक माधव थारु ने जानकारी दिया कि बन्द के पूर्व सन्ध्या में मोर्चा ने मसाल जुलुस निकाला था जिसमें एक व्यक्ति सन्जय राणा को प्रहरी ने कन्चनपुर से नियन्त्रण में लिया है ।
रेशम चौधरी के साथ ११ जेलबन्दी को रिहाई की मांग, टीकापुर घटना के सम्बन्ध में सत्यतथ्य पता लगाने के लिये गठित छानबिन समितिक का प्रतिवेदन और सर्वदलीय संसदीय समिति का प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांगा इत्यादि को साथ मोर्चा फागुन १ से आन्दोलन में हैं ।

