श्रम स्वीकृति बिना काम कर रहे ८ चिनियां नागरिक गिरफ्तार
३ मार्च, गोरखा । श्रम स्वीकृति विना गोरखा में काम कर रहे आठ चिनियाँ नागरिक को प्रहरी अध्यागमन विभाग काठमांडू भेजा गया है ।
एसपी ओमप्रसाद अधिकारी ने बताया कि आरुघाट गाउँपालिका–३ सोती में निर्माण हो रहे अपर बुढीगण्डकी जलविद्युत आयोजना में काम कर रहे ८ चिनियां नागरिक को सोमवार नियन्त्रण में लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि दस दिन पहले ही हमलोग ने उनलोगों से पासपोर्ट के साथ आवश्यक कागजात मांगे थे पर वे लोग नहीं दे सके । इसलिये उनलोगों को नियन्त्रण में लेकर काठमांडू भेजा गया है ।
अधिकारी ने बताया कि उनलोगों में से कुछ के पास पासपोर्ट भी नहीं है और जिसके पास पासपोर्ट है भी उसके पास श्रम स्वीकृत नहीं है । उन्होंने बताया कि ये लोग टुरिष्ट भिसा में आकर अनाधिकृत रुप में काम करते आ रहे हैं ।
जलविद्युत आयोजना के प्रारम्भिक सर्भे के लिये मिट्टी का परीक्षण करते समय सेती से उनलोगों को नियन्त्रण में लिया गया है ।
अधिकारी ने जानकारी दिया कि विदेशी नागरिकों के गतिविधि निगरानी अभियान के अन्तर्गत उनलोगों को नियन्त्रण में लिया गाय है ।

