Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडियन आइडल विनर सनी हिन्दुस्तानी ने बताया आदित्य ‍और नेहा की शादी नहीं हाेने का कारण

 

‘इंडियन आइडल’ सीजन 11 भले ही खत्म हो गया लेकिन इस शो के जज अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां हुईं। यहां तक दोनों परिवार के लोग एक दूसरे से मिले भी लेकिन आखिर में दोनों की शादी नहीं हो पाई। इन दोनों की शादी को लेकर अब इस शो के विजेता सनी हिंदुस्तानी (Sunny Hindustani) ने बड़ा खुलासा किया है।

 

सनी हिंदुस्तानी ने शो जीतने के बाद पहला इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सनी ने नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी टूटने की असली वजह बताई। सनी हिंदुस्तानी ने कहा- ‘जब कंटेस्टेंट्स को नेहा-आदित्य की शादी के बारे में खबर मिली तो सब लोग खुश हो गए थे। शादी के लिए हम लोगों ने कपड़े भी खरीद लिए थे। यहां तक कि स्टेज पर बारात लेकर भी पहुंच गए थे।’

यह भी पढें   रास्वपा ने की पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन की कार्यतालिका सार्वजनिक

सनी ने आगे कहा- ‘हम में से किसी ने ये नहीं सोचा कि, लड़का-लड़की शादी के लिए हां बोलेंगे या नहीं। नेहा दी ने आदित्य के साथ शादी का प्रपोजल स्वीकार नहीं किया और इसी वजह से शादी नहीं हो पाई।’ ‘इंडियन आइडल’ सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले 24 फरवरी को था। विजेता सनी को 25 लाख रुपये के चेक के अलावा एक नई कार टाटा अल्ट्रॉज और टीसीरीज की आगामी फिल्म में एक गाने के अनुबंध से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढें   कपिलवस्तु बस दुर्घटना – ३८ लोग घायल

पहले उपविजेता रोहित राउत जिन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा दी थी, उनमें से प्रत्येक को 5 लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया गया था। दूसरी रनर अप अंकोना मुखर्जी को 5 लाख रूपये एक चेक दिया गया था। तीसरे और चौथे रनर अप, रिधम और एड्रिज में से प्रत्येक को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से 3 लाख रुपये का चेक दिया गया था।

सनी इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में रहे क्योंकि वो शो में आने से पहले बूट पॉलिश किया करते थे। शो जीतने के बाद सनी ने उस वक्त कहा था- ‘मैंने पहले दौर से गुजरने के बारे में भी नहीं सोचा था, प्रतियोगिता जीतना तो दूर की बात है। मैंने एक लंबा रास्ता तय किया है और विश्वास नहीं कर सकता कि सफर अभी शुरू हुआ है। इतने बड़े मंच पर गाने का अवसर मिलने से लेकर इस शो को असल में जीतने तक, यह मेरे सभी सपनों, इच्छाओं और प्रार्थनाओं का एक साथ सच होने जैसा है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *