Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फरार जमाती शफीक पुलिस गिरफ्त में, कईयाें की जान बची ।

 

बागपत के सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव नेपाल का एक जमाती खिड़की से चादर लटकाकर देर रात फरार हो गया था। जांच में 65 साल का नेपाली कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था। इसे कोरोना के लिए बनाए गए लेवल-1 हॉस्पिटल यानी खेकड़ा पीएचसी में शिफ्ट किया गया था। यहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार रात वह चकमा देकर फरार हो गया था।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित

पुलिस की लगातार भाग-दौड़ के बाद बागपत से कल रात्रि खिडकी से फरार हुआ कोरोना वायरस का मरीज पकड़ा गया ।

देर रात सीएचसी खेकडा से फरार हुए नेपाली जमाती को पुलिस ने बरामद किया । खेकडा थाना क्षेत्र के ही बन्दपुर मार्ग से पकड़ा गया कोरोना पॉजिटिव नेपाली जमाती शफीक के पकडे जाने की पुष्टि मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने की ।

दोबारा से जमाती को पकड़कर उपचार के लिए भर्ती करा पूरी तफ्तीश में  पुलिस लगी हुई है ।

यह भी पढें   सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–१ मध्यहर्साइ में चली गोली एक घायल

फरार कोरोना पॉजिटिव बरामद होने के बाद अधिकारियों ने ली राहत की सांस ली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com