नकली सेनिटाइजर बेचने के आरोप में फर्मा का संचालक गिरफ्तार
८अप्रैल, भक्तपुर । भक्तपुर नगरपालिका–१० कमलविनायक स्थित कायाकल्प आर्युवेद फर्मा द्वारा नकली स्यानिटाइजर बेचने के आरोप में फर्मा के सञ्चालक को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । चाँगुनारायण नगरपालिका–३ छालिङ का २८ वर्षीया रीना ओझा को प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।
उपभोक्ता द्वारा उक्त फर्मा के सम्बन्ध में नकली सेनिटाइजर बेचने की शिकायत की गई थी । उसीके आधार पर मङ्गलवार औषधि व्यवस्था विभाग बबरमहल का वरिष्ठ औषधि अधिकृत उषा तण्डुकार, प्रहरी परिसर भक्तपुर का प्रहरी निरीक्षक शशिधर शर्मा की टोली ने फर्मा में जांच पडताल किया । उसी क्रम में नकलप् सेनिटाइजर बेचते हुये पकडा गया ।
महानगरीय प्रहरी परिसर भक्तपुर का प्रहरी नायब उपरीक्षक दीपक गिरी ने जानकारी दिया कि कोरोना वाइरस महामारी जैसे संवेदनशील समय में उपभोक्ता के जीवन के साथ खिलवाड हुआ है । जिसके लिये अनुसन्धान जारी है ।

