Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालाबजारी निरुत्साहित हेतु सिरहा के एबी माल द्वारा सुपथ मुल्य में खाधान्न बिक्री वितरण

 

मनोज बनैता, सिरहा, १२ अप्रील ।

वैश्विक महामारी कोभीड -१९ से त्रसित माहौल में कुछ व्यापारी लकडाउन की आड में कालाबजारी करने का खबर प्राप्त हुआ है । वैसे तो स्थानीय प्रशासन इस बात का सुक्ष्म रुप से अनुसन्धान और अनुगमन कर रही है । इसी बीच सिरहा के गोलबजार स्थित एबी माल ने कालाबजार का अन्त करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेकर सस्ते और सुलभ दाम में समान बेचने का खबर आ रहा है । गोलबजार स्थानिय एबी माल द्वारा दिए जारहे इस सेवा को सराहा गया है ।

यह भी पढें   सिंघानिया विश्वविद्यालय से सांध्य 'नित्य हलचल' पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

कोभीड -१९ को लेकर बजार में कुछ आवस्यक सामानों के आभाव के बीच इस माल ने लोगों को सुपथ मुल्य में सामान देकर चर्चा में है । माल के बाहर सेनीटाईजिङ्ग का ब्यवस्थापन भी किया गया है । साबुन, पानी और सैनिटाईजर प्रयोग कर ग्राहक समाजिक दूरी रखकर अतिआवश्यक सामान खरीद रहे हैं । माल के बाहर १-१ मीटर की दूरी में गोल घेरा बनाया गया है जहाँ ग्राहक खडे होकर अपनी पारी में सामान खरीद सके । एबी माल के म्यानेजर पिन्टु राउत का कहना है कि हम ईसतरह का ब्यवस्थापन इसलिए किए है कि किसी भी ग्राहक को संक्रमण का खतरा ना हो । उन्होंने कहा कि लकडाउन की अवस्था में कालाबजारी बढने के कारण दैनिक उपभोग्य सामान उपलब्ध कराने के उदेश्य से सरोकार बाला पक्ष के संग बिचार विमर्श पश्चात सामाजिक दूरी रखकर सामान बेचने की अनुमति प्राप्त है ।

यह भी पढें   आज सातों प्रदेश में बारिश की संभावना

मैनेजर ने यह जानकारी दी है कि उपलब्ध सामानों का डिस्प्ले किया जाता है । इसमें कुल  ८ कर्मचारी काम कर रही है । राउत ने यह दावा किया है कि “अगर हमारे यहाँ सामान के दर में कोई भी फरक दिखे तो नेपाल के प्रचलित कानुन बमोजिम हम सजा भोगने के लिए तैयार हैं ।” नेपाल के सुरक्षाकर्मी, स्वास्थकर्मी, पत्रकार, स्थानीय वासी सभी एबी माल से सुपथ मुल्य में ले जा रहें है । अन्त मे मैनेजर राउत ने नेपाल सरकार को जरुरतमंदो को सेवा देने की ईजाजत प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 11 जून 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *