Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

दुख डेरा डाले बैठा है सुख का पता नहीं : कल्याणसिंह शेखावत

 

*सुख-दुख* कल्याणसिंह शेखावत

दुख डेरा डाले बैठा है
सुख का पता नहीं
दुख संवेदनशील रहा है,
सुख का पता नहीं।

दुख आँखों में रहा सँभलकर,
पर सुख आँसू बन छलका है।
रहा लुटाता दुख अपनापन,
सुख का दिल कितना हल्का है।।
अब दुख के सूखे पोखर में,
गंदा कीचड़ भरा पड़ा है।।
सुख का पता नहीं।

करता है वह आना-कानी,
वादों के सब पत्ते सूखे।
गुजरे वर्ष, महीने कितने,
किंतु रहे सुख-वैभव रूखे।।
बिना शिकायत अपना प्यारा,
दुख बेचारा अडिग खड़ा है।
सुख का पता नहीं।।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

मेलजोल सुख के मौसम के,
अर्थहीन संवाद हो गए।
सुख संबंध हुए सब ढीले,
दुख मकड़ी के जाल हो गए।।
सुख का धान जहाँ बोया था,
दुख का जँगली झाड़ उगा है।।
सुख का पता नहीं।।

स्नेहिल सुख का नीड़ दूर है,
दुख का पंछी बिना पंख हैं।
सुख की घड़ियाँ थाम सके ना,
दुख का दंभी नाद शंख हैं।।
सात जन्म से सुख के बैरी,
पर दुख का उपकार बड़ा है।।
सुख का पता नहीं।

यह भी पढें   सरकार ने संसद अधिवेशन को रोककर लाया अध्यादेश
कल्याणसिंह शेखावत
जयपुर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *