ताप्लेजुङ सदरमुकाम में भीषण आगलगी, ७ घर जलकर नष्ट

काठमांडू, २ मई । ताप्लेजुङ जिला सदरमुकाम फुङलिङ बाजार में शुक्रबार रात भीषण आग लगी हुई है । आग के कारण बाजार में स्थित ७ घर पूर्ण रुप में नष्ट हो गया है । प्राप्त समाचार अनुसार रात १० बजे स आगलगी शुरु हुई थी, जो आज सुबह ५ बजे नियन्त्रण में आया है ।
जिला पुलिस कार्यालय ताप्लेजुङ ने कहा है कि आग में ७ घर और ५ घुम्ती पसल जलकर नष्ट हो गया है । बाजार में स्थित भट्टराई होटल एण्ड लज से आग लगी शुरु हुई थी । दमकल, नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, स्थानीयबासी के सहयोग से आग नियन्त्रण में आया है । पुलिस ने कहा है कि आग लगी के कारण नहीं खुला है । क्षति की पूर्ण विवरण आना बांकी है ।
स्मरणीय है, ताप्लेजुङ सदरमुकाम में प्रायः हर साल आग लगी होती आ रही है । इससे पहले सबसे अधिक क्षति वि.सं. २०७१ साल में हुई आग लगी में हुई थी । उस समय ३५ घर जलकर नष्ट हो गया था और करोड़ो की क्षति हुई थी ।

