Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी स्थित दो गांव में ३ दिनों में ८ की मौत, स्थानीयबासी त्रास में

 

महोत्तरी, २ मई । महोत्तरी जिला स्थित भंगहा नगरपालिका–७ मेघनाथ गोरहन्ना और बर्दिबास नगरपालिका–१२ मेघरोल गांव में पिछले ३ दिनों में ८ लोगों की मौत हो गई है । जिसके चलते यहां के स्थानीयबासी त्रसित हैं । अलग–अलग नगरपालिका होते हुए भी गांव एक ही जैसा लगता है । यहां दैनिक मृतकों की संख्या बढ़ रही है । गत मंगलबार से शुक्रबार तक इस गांव में ८ लोगों की मृत्यु हुई है ।
स्थानीयबासी मृत्यु के कारण नहीं जानते, जिसके चलते वे लोग कोई भयानक रोग की आशंका में त्रास में पड़ गए हैं । पिछलीबार शुक्रबार भंगहा–७ मेघनाथ गोरहन्ना निवासी ४२ वर्षीय महेन्द्र चौधरी, बर्दिबास–१२ निवासी ५५ वर्षीया मोमनीदेवी सरदार और २६ वर्षीय सुपिन्द्र मण्डल का निधन हो गया है । मृत्यु के पीछे के कारण क्या है, पहचान में नहीं आया है । लेकिन स्थानीयबासियों का कहना है कि मृतक सभी मदिरा सेवन करनेवालों में से हैं, इसीलिए विषाक्त मदिरा सेवन के कारण उन लोगों की जान गई है । मृतक सभी गरीब परिवारों में से हैं ।
बर्दिबास–१२ के वडाध्यक्ष रामकिशोर साह और भंगहा–७ के वडाध्यक्ष वासुदेवसिंह थारु का भी कहना यही है कि वे लोग सभी अधिक मदिरा सेवन करनेवालों में से हैं और इस क्षेत्र में गांवघर में ही निर्मित विषाक्त मदिरा भी पाया जाता है । अनुमान है कि वही विषाक्त मदिरा सेवन से उन लोगों की जान गई है । मृतकों में से सिकेन्द्र सिंह और सुकदेव महरा के शव परीक्षण के लिए अस्पताल में ले गया है । वडाध्यक्ष द्वय का कहना है कि परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद कारण पहचान मे आ सकता है ।
गांव में त्रास बढ़ने के कारण शुक्रबार ही शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल घटनास्थल पहुँच गए थे । मन्त्री के साथ यहां आनेवाले टोली ने भी अनुमान किया है कि विषाक्त मदिरा सेवन और मलेरिया ही इसका राज हो सकता है, लेकिन परीक्षण रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *