१ सौ ६४ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद शाम में रिहा कर दिया गया
काठमाडौं ।
भारत द्वारा लिपुलेक में सडक बनाने के विरोध मेंनेपाल में प्रदर्शन जारी है । इसी क्रम में सोमबार १ सौ ६४ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है ।
अधिकांश लोगों को माइतीघर मण्डला क्षेत्र से पकडा गया है। यद्यपि प्रहरी का कहना है कि इन्हें लाकडाउन उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया है ।
काठमाडौं प्रहरी परिसर के प्रमुख एसएसपी श्यामलाल ज्ञवाली के अनुसार सोमबार काठमाडौं के विभिन्न क्षेत्र से १ सौ ६४ लोगों को पकडा गया है । उन्होंने कहा कि आन्दोलन करना उनका अधिकार है परन्तु अभी लाकडाएन की अवधि में यह सही नही था और अब उन्हें छोडा जा चुका है ।
पकडे जाने में अधिकतर पूर्व प्रशासक से लेकर सेना और प्रहरी के पूर्व अधिकारी और राजनीतिक दल के कार्यकर्ता थे जिन्हें अब छोड दिया गया है ।
फोटो साभार
द वर्ल्ड न्यूज नेट गुगल से


