Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेष आर्थिक पैकेज के लिए प्रधानमंत्री को प्रदेश नम्बर दो के मुख्यमंत्री राउत का पत्र

 

१५ जेठ, जनकपुरधाम ।

प्रदेश २ सरकार ने विशेष आर्थिक प्याकेज उपलब्ध कराने के लिए संघीय सरकार से आग्रह किया है ।

मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली को पत्र लिखकर विशेष आर्थिक प्याकेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है । भारत सहित तीसरे देशों से वैदेशिक रोजगार से प्रदेश के करीब १० लाख युवा स्वदेश वापस नही हो पाए हैं । उन्हो्ने युवा रोजगार कार्यक्रम, कृषि केन्द्रित विशेष योजना के लिए  विशेष आर्थिक प्याकेज उपलब्ध कराने की माँग की है ।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

साथ ही प्रदेश सरकार ने मात्र खाद्यान्नसहित राहत उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होने के कारण  संघीय सरकार से ठोस कार्यक्रम लाने का आग्रह किया है ।

मुख्यमन्त्री राउत ने  कोरोना परीक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने तीन स्थान में पीसीआर मेसिन सञ्चालन में लाने पर भी भिटिएम के अभाव में अपेक्षित परिक्षण नहीं होने के कारण  किट, आवश्यक उपकरण, दक्ष जनशक्ति और स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराने का भी प्रधानमन्त्री से आग्रह किया है।

यह भी पढें   स्कॉर्पियो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु, तीन लोग घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *