Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झील का पानी अचानक हुआ लाल

 

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोनार गड्ढा झील का पानी अचानक लाल हो गया है। हालांकि अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चला है। लोनार के तहसीलदार सैफान नदाफ ने कहा है कि बीते दो से तीन दिनों में हमने देखा है कि झील के पानी का रंग बदल गया है। वन विभाग को सैंपल इकट्ठा करने के लिए कहा गया है, ताकि कारणों का पता चल सके।

यह भी पढें   फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी से टली बड़ी त्रासदी

झील के पानी का रंग बदलने की चर्चा पूरे इलाके में है। कारणों का पता नहीं चलने तक यह कौतूहल का विषय बना रहेगा।
आपको बता दें कि लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है। इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था। स्मिथसोनियन संस्था, संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण, सागर विश्वविद्यालय और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने इस स्थल का अध्ययन भी किया है।

यह भी पढें   ३४ हजार फीट पर बने ईश्वर : कैप्टन स्मित मच्छार : डा. विजय दत्त

इस झील में 2007 में जैविक नाइट्रोजन यौगिकीकरण खोजा गया था। ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com