Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाल से भारत जा रही एक महिला गिरफ्तार

 

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रही उज्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। सोनौली आप्रवासन (इमीग्रेशन) चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सोमवार को बताया कि उज्बेकिस्तान की महिला नर्गिज्खोन अप्तामुरोदोना (34) नेपाल से भारत आ रही थी। उसे रविवार शाम को सोनौली स्थित आप्रवासन विभाग के अधिकारियों ने पकडा़। महिला के पासपोर्ट और वीजा फर्जी पाए गए।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और विदेशी कानून की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण के बारे में खुफिया ब्यूरो को सूचित कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *