Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धरती से टकराते ही टुकड़ों में बिखर गया सेटेलाइट

 

आखिरकार 20 सालों से अंतरिक्ष में भ्रमण कर रहा यूआरएस सेटेलाइट का सफर खत्म हो गया। नासा का कहना है कि यूएआरएस सेटेलाइट के टुकड़े धरती पर गिर चुके हैं। यह उपग्रह धरती से टकराते ही चूर-चूर हो गया।
वहीं, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर दावा किया गया है कि सेटेलाइट के टुकडे़ पश्चिमी कनाडा के कैलगरी इलाके में ओकोटॉक्स नामक कस्बे में गिरे हैं। भारतीय समय के मुताबिक यह टक्कर दोपहर पौने एक बजे हुई।

यह भी पढें   गृहमंत्री का इस्तीफा: गलत नियुक्ति का देर से सामने आया सच

इससे पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी दी थी कि पृथ्वी का चक्कर लगा रहा एक बेकार सेटेलाइट इस हफ्ते कभी भी धरती पर गिर सकता है। ट्रक जितना बड़ा ये सेटेलाइट 1991 में लॉन्च किया गया था। इस सेटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने का मकसद ओजोन लेयर के बाहरी वातावरण का अध्ययन था। 14 साल तक काम करने के बाद इस सेटेलाइट ने काम करना बंद कर दिया था।

यह भी पढें   नेपाल की राजनीति में ‘परशुराम से राम’ का संक्रमण: एक नए युग का संकेत : अजयकुमार झा

हालांकि नासा ने इस सेटेलाइट के टकराने से पृथ्वी को होने वाले नुकसान को न के बराबर बताया था। यह सेटेलाइट 35 फुट लंबा और 15 फुट चौड़ा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed