Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बहाल करने पर विचार

 

नेपाल सरकार अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बहाल करने पर विचार कर रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। पर्यटन मंत्रालय प्रायोगिक तौर पर पांच अगस्त से घरेलू और 17 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बहाल करने पर काम कर रहा है। मंत्री योगेश भट्टराई के एक करीबी अधिकारी ने कहा कि पहले चरण में राजधानी काठमांडू से विमान सेवाएं बहाल की जाएंगी। विमान सेवाएं बहाल करने के लिए मंत्रिमंडल के फैसले की जरूरत होगी। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए  सरकार ने मार्च के तीसरे सप्ताह में हवाई यात्राओं पर रोक लगा दी थी। हालांकि वापसी और मेडिकल उपकरणों के लिए चार्टर्ड विमान संचालित होते रहे। विमान सेवाएं बहाल होने से महामारी के कारण संघर्ष कर रहे देश के पर्यटन उद्योग को बल मिलने की उम्मीद है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *