Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में बहुमंजिला इमारत गिरने से तीन की मौत

 

 

सांकेतिक तसवीर

 

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई जिसके नीचे दबकर कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए जिनमें ज्यादातर मजदूर हैं।

मीरपुर जिले के चकसावारी क्षेत्र में तीन मंजिला एक मैरिज हॉल की इमारत में मरम्मत कार्य चल रहा था तभी शुक्रवार (17 जुलाई) को इमारत ढह गई और उसके नीचे दर्जनों मजदूर फंसे गए।

सेना ने कहा कि फौज की शहरी खोजी और बचाव इकाई और नागरिक प्रशासन के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया जो शनिवार की सुबह तक जारी था। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 लोगों को बचाया जा चुका है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

दुर्घटना में जान गंवाने वालों में मैरिज हॉल के मालिक नदीम और उसका बेटा भी शामिल है। ज्यादातर घायल गरीब मजदूर हैं जो इमारत की मरम्मत का कार्य कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार जब इमारत ढही तब उसमें 40 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे इसलिए आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com