Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली बाघ की संख्या दोगुना करने के लिये प्रतिबद्ध

 

२९ जुलाई, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बताया कि सन् २०२२ तक जो हमने बाघ की संख्या दोगुना बनाने की प्रतिबद्धता जताई थी उसे पूरा करेंगे ।
अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस २०२० के उपलक्ष्य में आज एक सन्देश देते हुये प्रधानमन्त्री ने उल्लेख किया है कि कि नेपाल द्वारा प्रतिबद्धता के अनुरुप ही नेपाल सरकार तराई के पांचों राष्ट्रिय निकुञ्ज को समेटकर भूपरिधीयस्तर में स्थानीय समुदाय तथा सरोकारवालाओं के साथ समन्वय कर बाघ संरक्षण करते आ रहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने सन्देश में कहा है “बाघ प्रकृति की निःशुल्क उपहार ही नहीं वरन् प्रकृति में पाये जाने वाले सम्पूर्ण प्रजातियों में सबसे सुन्दर प्रजाति है । यह प्रजाति उष्ण हावापानी, साफ और स्वस्थ इकोसिस्टम में पाया जाता है । जिससे बाघ उष्ण पारिस्थितिकीय प्रणाली के उच्च तह में पाए जाने वाला मांसहारी प्रजाति होने के कारण इसे छाता प्रजाति भी कहा जाता है ।
उन्होंने बताया कि यह मान्यता है कि सिर्फ बाघ को बचाने से ही अन्य बहुत सारे प्रजाति स्वतः बच जायेंगे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *