डब्ल्यूएचओ की चेतावनी कोरोना वायरस किसी आम इन्फ्लूएंजा की तरह नहीं सतर्कता अपनाएँ
कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार फिर लोगों को आगाह किया है। डब्ल्यूएचओ का कहना कि लोगों को किसी तरह की गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि कोरोना वायरस एक मौसमी बीमारी है जो मौसम बदलने के साथ कम हो जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने एक वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस महामारी एक बड़ी लहर है।
हैरिस ने उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम में इस वायरस को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की भी चेतावनी दी है। हैरिस ने कहा कि कोरोना वायरस किसी आम इन्फ्लूएंजा की तरह नहीं है, जो मौसम बदलने के साथ कम हो जाए।

