कलैया में मोटरसाइकिल दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत
२७ अगस्त, रौतहट । बारा में मोटरसाइकल दुर्घटना में आज गुरुवार को एक व्यक्ति का निधन हुआ है । सुबह ९ बजे महागढीमाई नगरपालिका– २ भूतहीपुल के पास रौतहट से कलैया जा रहे ना ६१ प ६६४० नम्बर की मोटरसाइकल अपने आप पलट गई । प्रहरी प्रवक्ता गौतम मिश्र ने जानकारी दी कि बाइक पलटने से चालक रौतहट जिला निवासी ३५ वर्षीय सुरेशचन्द्र पटेल की मृत्यु हुई है ।
मोटर साइकिल दुर्घटना के बाद गम्भीर घायल पटेल को उपचार के लिए कलैया अस्पताल ले जाया जा रहा था परन्तु रस्ता में ही उसका निधन हो गया ।
बारा प्रहरी ने बताया कि मोटरसाइकल प्रहरी चौकी बरियापुर में रखा गया है और मृतक रौतहट बौधिमाई नपा ईनरवारी निवासी हें । घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान जारी है ।

